बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल
उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर व प्राथमिक विद्यालय नगला चंद्रभान का किया निरीक्षण

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल
उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर व प्राथमिक विद्यालय नगला चंद्रभान का किया निरीक्षण
फरह/देवेन्द्र शर्मा। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने फरह ब्लॉक के बेरी गांव पहुंचकर मानवता की मिसाल पेश की। आपको बता दें गत दिनों बीएलओ गुड्डी देवी के पति की नेशनल हाइवे पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। बीएसए रतन कीर्ति ने बेरी गांव पहुंचकर गुड्डू देवी को धैर्य बधाते हुए मानवी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि एक अधिकारी होना अलग बात है,लेकिन ऐसी मानवता हर किसी अधिकारी में नहीं होती है। उनके इस कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है। वापस होते समय बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर और प्राथमिक विद्यालय नगला चंद्रभान, फरह का आकस्मिक निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में निरीक्षण के दौरान 206 बच्चों के सापेक्ष 172 बच्चे उपस्थित पाए गए। सभी व्यवस्थाएं ठीक पायी गयीं। प्राथमिक विद्यालय नगला चंद्रभान में 111 बच्चों के सापेक्ष 72 बच्चे उपस्थित थे,सभी बच्चे निर्धारित ड्रेस में पाए गए। इतना ही नहीं नियमित विद्यालय आने वाले बच्चों के फोटो विद्यालय की दीवाल पर लगे हुए थे। इस प्राथमिक विद्यालय में आईसीटी आधारित शिक्षण कार्य होता है। यह विद्यालय विगत 2 वर्षों से निपुण घोषित हो रहा है। निरीक्षण के दौरान बीएसए व्यवस्थाओं से अत्यधिक प्रभावित दिखाई दीं।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप व जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र प्रसाद मिश्रा मौजूद रहे। धौली प्याऊ स्थित विद्यालय पहुंचकर स्वयं बीएसए रतन कीर्ति ने अपने हाथों से वृक्षारोपण किया।


