बीएसए, एसडीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण
छात्राओं से जानकारी लेती हुईं बीएसए

*बीएसए, एसडीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण*
छात्राओं से जानकारी लेती हुईं बीएसए
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मती रतन कीर्ति ने शनिवार को गोवर्धन स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी गोवर्धन श्रीमती प्राजक्ता त्रिपाठी भी उपस्थित रहीं। विद्यालय में छात्राओं की आवासीय व्यवस्था, पठन-पाठन, अनुशासन एवं मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मती रतन कीर्ति ने बताया कि निरीक्षण के दौरान समस्त सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं।
कुछ छोटी समस्याएँ,शिकायतें सामने आईं, जिन्हें मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस दौरान आश्वस्त किया कि छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालय संचालन से सम्बंधित किसी प्रकार की अगर कोई समस्या संज्ञान में आरी है तो हर समस्या का त्वरित समाधान किया जायेगा। सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हैं।

