E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedदुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

आदेश की अवहेलना करने पर प्रधानाध्यापकों के वेतन पर चला चाबुक* 

1384 प्रधानाध्यापकों का वेतन किया अवरुद्ध-बीएसए श्रीमती रतन कीर्ति

*आदेश की अवहेलना करने पर प्रधानाध्यापकों के वेतन पर चला चाबुक*

 

1384 प्रधानाध्यापकों का वेतन किया अवरुद्ध-बीएसए श्रीमती रतन कीर्ति

 

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। योगी सरकार ने प्रदेश भर के शिक्षकों के लिए छात्रों की डिजिटल अटेंडेंस लगाने के लिए आदेश जारी कर दिया है। कुछ जनपदों में तो यह कार्य अध्यापकों द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। लेकिन अभी तक कुछ जनपदों में अध्यापक अपनी मर्जी पर उतारू हो रहे हैं और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।

अब ऐसे अध्यापक जो मनमानी कर रहे हैं, उन पर अधिकारी भी सख्त हो गए हैं। जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा श्रीमती रतन कीर्ति ने बताया कि मथुरा जनपद में छात्रों की डिजिटल अटेंडेंस न लगने वाले 1384 थे। जिन्होंने अभी तक आदेश का पालन नहीं किया। अब इन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। अब इन प्रधानाध्यापकों का वेतन तभी बहाल किया जाएगा जब यह छात्रों की डिजिटल अटेंडेंस लगाना प्रारंभ करेंगे। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा जनपद में 231 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के द्वारा अभी तक अपार आईडी पर काम नहीं किया गया है। ऐसे 231 प्रधानाध्यापकों का वेतन भी अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!