E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedखेलदुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में आगरा मंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुख्य अतिथि – श्री अनिल भूषण चतुर्वेदी, निदेशक, राज्‍य विज्ञान संस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, प्रयागराज के द्वारा सभी प्रति‍भागियों को प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान

53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में आगरा मंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

मथुरा /आगरा। पी०एम० श्री राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज, वाराणसी में दिनांक 16 से 19 दिसम्बर, 2025 तक आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में आगरा मंडल के प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त कर मंडल का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – श्री अनिल भूषण चतुर्वेदी, निदेशक, राज्‍य विज्ञान संस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, प्रयागराज के द्वारा सभी प्रति‍भागियों को प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान करते हुए सम्‍मानित किया गया।

जूनियर संवर्ग में आगरा मंडल के प्रतिभागियों का परिणाम निम्नवत रहा—

· अमन यादव (कक्षा 10), एम०डी० जैन इण्टर कॉलेज, आगरा — स्वर्ण पदक

· अनुष्का राठौर (कक्षा 6), क्वींस विक्टोरिया गर्ल्स इण्टर कॉलेज, आगरा — कांस्य पदक

तनिष्का (कक्षा 9), कु० आर०सी० कन्या इण्टर कॉलेज, मैनपुरी — स्वर्ण पदक

तान्या (कक्षा 9), सेंट विंसेंट गर्ल्स हाईस्कूल, आगरा — रजत पदक

चिराग (कक्षा 10), राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ, आगरा — कांस्य पदक

कामिनी (कक्षा 9), राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ, आगरा — कांस्य पदक

 

अध्यापक संवर्ग में—

आकांक्षा शुक्‍ला, डी०एल०एड० प्रशिक्षु, डायट-मथुरा – रजत पदक

श्रीमती नेहा अग्रवाल, राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ, आगरा — रजत पदक

डॉ. निखिल जैन, एम०डी० जैन इण्टर कॉलेज, आगरा — कांस्य पदक

समग्र परिणाम के आधार पर आगरा मंडल ने जूनियर वर्ग में प्रदेश में द्वितीय स्थान तथा अध्यापक संवर्ग में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को डॉ. मुकेश चन्द्र अग्रवाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा मंडल, आगरा एवं प्रभारी प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मथुरा द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!