अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां*
प्रगति मिश्रा व समस्त स्पेशल एजुकेटर के द्वारा की जाने वाली मेहनत साफ दिख रही थी ।

*अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां*
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। मंगलवार को समेकित शिक्षा के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन राजकीय अचल प्रशिक्षण केंद्र नवादा में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा प्रगति मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर किया ।
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने कहा कि यह विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे किसी भी मायने में सामान्य से पीछे नहीं है। केवल आवश्यकता है उन्हें सही दिशा और परिवेश देने की। यदि दिव्यांगों को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो दिव्यांगजन विभाग सदैव उनके साथ है। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों ने आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं जैसे ट्राई साईकिलदौड़ में ऋषि ने प्रथम स्थान, शुभम ने द्वितीय स्थान व रंजीत ने तृतीय स्थान, कला प्रतियोगिता में संध्या प्रथम, लेतेश द्वितीय व् अयान तृतीय, सुलेख में दर्शीका प्रथम, परी द्वितीय व तन्नू तृतीय, छूकर पहचानो में निक्की प्रथम,सोनी द्वितीय व् परी तृतीय व गणित प्रतियोगिता में वंदना प्रथम दर्शीका द्वितीय व राघव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए ।
कार्यक्रम की संयोजका श्रीमती प्रगति मिश्रा व समस्त स्पेशल एजुकेटर के द्वारा की जाने वाली मेहनत साफ दिख रही थी ।




