E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

युवाओं में स्वावलंबन पैदा कर रही सरकार: बलदेव विधायक पूरन प्रकाश

विधायक ने फीता काटकर किया कौशल विकास केंद्र का शुभारम्भ

युवाओं में स्वावलंबन पैदा कर रही सरकार: बलदेव विधायक पूरन प्रकाश

विधायक ने फीता काटकर किया कौशल विकास केंद्र का शुभारम्भ

 

फरह/देवेन्द्र शर्मा। भाजपा सरकार युवाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए कौशल विकास योजना केंद्र की शुरुआत कर रही है। विधायक पूरन प्रकाश ने कोह स्थित कौशल विकास केंद्र के शुभारंभ के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि युवा अब रोजगार की तलाश में नहीं भटकेंगे, बल्कि खुद रोजगार देंगे। स्किल सेंटर से भाजपा सरकार युवाओं को स्वाबलंबी बना रही है। युवा रोजगार की तलाश में भटकेंगे नहीं बल्कि स्वयं रोजगार देंगे। उक्त विचार विधायक पूरन प्रकाश ने श्री श्यामलाल चौहान इंटर कॉलेज कोह में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना केंद्र के शुभारंभ पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवा आज दिग्भ्रमित नहीं हों। सरकार उन्हें विविध क्षेत्रों में दक्ष बनाने को स्किल सेंटर चला रही है। इनसे युवा खुद को रोजगार परक बना सकेंगे एवं खुद का कारोबार खोलकर रोजगार भी दें सकेंगे। पहले सरकारों में भ्रष्टाचार था। अब डीबीटी से लाभार्थीयों को पूरा लाभ मिल रहा है। सरकार हर क्षेत्र में विकास पथ पर अग्रसर है। महिला, छात्र, किसान हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह प्रधान, प्रबंधक नारायण सिंह चौहान, देवेंद्र कुमार, मुकेश दीक्षित, केन्द्र संचालक मनीष उपाध्याय, अजय नेता, देवेंद्र यादव, कविता चौहान,चाहत चौहान,हरीश चंद, सर्वेश चंद्र तिवारी,रतन सिंह, मनोज चौहान आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान दामिनी, रेशमा, आरती,पूजा, काजल, दीक्षा आदि छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!