वेतन लंबित मामलों का किया जा रहा निस्तारण —बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति
हर दिन किया जा रहा 10 मामलों का निपटान

वेतन लंबित मामलों का किया जा रहा निस्तारण —बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने वादे के मुताबिक लंबित वेतन मामलों का त्वरित निपटान करना प्रारंभ कर दिया है। लंबित मामलों को निपटाने का तेजी से कार्य किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हर दिन एक दिन के वेतन रोक और संबंधित मामलों के संबंध में 10 से ज्यादा आदेश जारी किए जा रहे हैं और समस्याओं का निदान किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के हर चरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता अत्यंत महत्वपूर्ण है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपील की है कि किसी से भी अनौपचारिक रूप से संपर्क करने से बचें। यदि आपका आवेदन वास्तविक और पूर्ण है तो उस पर उचित तरीके से कार्यवाही की जाएगी और उचित माध्यम से उसका समाधान किया जाएगा। सभी अध्यापक शासन के इस मिशन में विश्वास, ईमानदारी और सहयोग बनाए रखें।

