तीन दिवसीय फुटवियर महाकुंभ “मीट एट आगरा” बना 18,500 हज़ार करोड़ के कारोबारी बुनियाद का गवाह
19,420 विजिटर्स की सहभागिता के साथ तीन दिवसीय फुटवियर महोत्सव ने रचा इतिहास

तीन दिवसीय फुटवियर महाकुंभ “मीट एट आगरा” बना 18,500 हज़ार करोड़ के कारोबारी बुनियाद का गवाह
19,420 विजिटर्स की सहभागिता के साथ तीन दिवसीय फुटवियर महोत्सव ने रचा इतिहास
* अगले वर्ष का आयोजन 3, 4 और 5 अक्टूबर 2026 को होगा
________________________________________
आगरा/देवेन्द्र शर्मा। फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) द्वारा आयोजित 17वें ‘मीट एट आगरा’ फुटवियर ट्रेड फेयर का समापन रविवार को उत्साह, उपलब्धियों और नई संभावनाओं के साथ हुआ। तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने भारत के फुटवियर उद्योग को नई दिशा दी और देश-विदेश के कारोबारियों को एक मंच पर जोड़ने में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की।
इस वर्ष के मेले में कुल 19,420 विजिटर्स ने भाग लिया जिनमें 8,390 पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स, 1751 भावी उद्यमी एवं विद्यार्थी, और देशभर के सैकड़ों उद्योगपति शामिल रहे। इस आयोजन ने लगभग ₹18,500 करोड़ रुपये के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रखी, जो भारतीय फुटवियर सेक्टर के लिए नए स्वर्णिम युग की शुरुआत मानी जा रही है।
________________________________________
एफमेक के अध्यक्ष श्री गोपाल गुप्ता ने कहा, “तीन दिनों में 19,420 से अधिक विजिटर्स की सहभागिता अपने आप में ऐतिहासिक है। यह आयोजन न केवल व्यापारिक दृष्टि से सफल रहा और उद्यमियों के लिए भी प्रेरणादायक रहा है। फुटवियर इंडस्ट्री में लगभग ₹18,500 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई है, जो भारत की औद्योगिक प्रगति का स्पष्ट संकेत है।
________________________________________
फुटवियर सिर्फ़ एक प्रोडक्ट नहीं यह विश्व की अर्थव्यवस्था का इंजन है : पूरन डावर
डीसीएफएलआई के चेयरमैन एवं एफमेक के पूर्व अध्यक्ष श्री पूरन डावर ने कहा, फुटवियर सिर्फ़ एक प्रोडक्ट नहीं यह विश्व की अर्थव्यवस्था का इंजन है। भारत आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा फुटवियर उत्पादक देश है। यह आयोजन दर्शाता है कि भारतीय उद्योग अब केवल अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर रहा, बल्कि खुद को विश्व नेतृत्व की पंक्ति में स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।
________________________________________
तकनीक और नवाचार का संगम – राजीव वासन
एफमेक के उपाध्यक्ष श्री राजीव वासन ने कहा, “मीट एट आगरा फुटवियर कंपोनेंट्स इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। इसने प्रतिभागियों को नई तकनीकों से परिचित कराया और उद्योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया है। यह आयोजन केवल व्यापार नहीं, बल्कि ज्ञान और नवाचार का संगम बन चुका है।”
________________________________________
फेयर ने उद्योग को नए अनुबंधों की दिशा दी – कैप्टन ए.एस. राणा
एफमेक के पूर्व कंटेनर कैप्टन ए.एस. राणा ने कहा, “ऐसे आयोजनों में प्रत्यक्ष खरीदारी भले ही कम होती हो, लेकिन बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट्स का वॉल्यूम उद्योग की आर्थिक क्षमता का प्रमाण है। लगभग ₹18,500 करोड़ के अनुबंध इस बात का प्रमाण हैं कि भारतीय फुटवियर उद्योग अभूतपूर्व विकास की ओर अग्रसर है।
________________________________________
एग्ज़ीबिटर्स को मिला सम्मान
मीट एट आगरा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एग्ज़ीबिटर्स को सम्मानित किया गया। उनकी गुणवत्ता, नवाचार और आकर्षक प्रस्तुति को सराहते हुए विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए गए।
बेस्ट एग्ज़ीबिटर अवार्ड – दो स्टॉल्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया
इनोवेटिव प्रोडक्ट: वीगन विस्टा (आनंद अग्रवाल)
बेस्ट स्टॉल : केएलजे – कमल जैन
मैक्सिमम फुटफॉल : जेटी सोल्स (जतिन खुराना, नितिन खुराना)
स्पेशल मेंशन: श्री ओम इंडस्ट्रीज (रोहित सबलोक, मेघना सबलोक)
बेस्ट लुकिंग स्टैंड: विकास ऑर्गेनिक – अश्वनी सिक्का
मॉडर्न टेक्निक एंड रोबोटिक्स: शशि एंटरप्राइजेज (नवीन भैया)
________________________________________
3, 4 और 5 अक्टूबर 2026 को होगा मीट एट आगरा का 18वां संस्करण
ऑर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन श्री गोपाल गुप्ता ने घोषणा की कि 18वां ‘मीट एट आगरा’ अगले वर्ष 3, 4 और 5 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तिथियाँ अंतरराष्ट्रीय फुटवियर कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं, ताकि विदेशी प्रतिभागियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
________________________________________
वैश्विक संदर्भ में भारतीय फुटवियर उद्योग
एफमेक महासचिव प्रदीप वासन ने इस मौके पर बताया कि वैश्विक रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 में विश्व फुटवियर उद्योग का आकार लगभग 390 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच चुका है, और 2030 तक इसके 550 अरब डॉलर पार करने का अनुमान है। भारत वर्तमान में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा फुटवियर उत्पादक देश है और 10% से अधिक वार्षिक वृद्धि दर के साथ तेजी से एक्सपोर्ट हब के रूप में उभर रहा है। ‘मीट एट आगरा’ जैसे आयोजन इस विकास को गति देने वाले महत्वपूर्ण ट्रेड प्लेटफ़ॉर्म हैं, जो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ अभियानों को वास्तविक औद्योगिक सफलता में परिवर्तित कर रहे हैं।
________________________________________
“एक वैश्विक ट्रेड हब के रूप में आगरा की पहचान” – विजय सामा
आगरा शू फेक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा, “मीट एट आगरा केवल स्थानीय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है। इसमें विभिन्न देशों के कारोबारी, तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि भाग लेते हैं। इस आयोजन ने भारतीय उत्पादकों को वैश्विक खरीदारों से जोड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है।
________________________________________
फुटवियर फेयर की घोषणा की
एफएएफएम अध्यक्ष कुलदीप कोहली ने “मीट एट आगरा फेयर के मौके पर अप्रैल के महीने में 17, 18 एवं 19 अप्रैल 2025 को फुटवियर फेयर की घोषणा की, फुटवियर इंडस्ट्री के बी टू बी फेयर की घोषणा की ।”
________________________________________
“मीट एट आगरा – भारतीय उद्योगों के लिए वैश्विक मंच” – ओपिंदर सिंह लवली
सीफी (CIFI) के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओपिंदर सिंह लवली ने कहा, “मीट एट आगरा अब केवल आगरा का आयोजन नहीं, बल्कि भारत के उद्योग जगत का वैश्विक मंच बन चुका है। यह फेयर भारतीय उद्यमियों को विश्व बाजार में अपनी पहचान मजबूत करने और नए व्यापारिक संबंध स्थापित करने का अवसर देता है।
इस मौके पर सुनील जोशन, अनिरुद्ध तिवारी, चंद्र मोहन सचदेवा, माला खेड़ा, संकल्प अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे व्यवस्थाएं सीसीएलए के अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अविनाश वर्मा, रोहित रैकवार, देवेन्द्र शर्मा आदि ने संभालीं।
______________
तीन दिन के प्रमुख आँकड़े
• कुल विजिटर्स: 19,420
• पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स: 8,390
• भविष्य के उद्यमी (विद्यार्थी): 1,751
• संभावित कारोबार: ₹18,500 करोड़

