परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार एक्सपोजर विजिट का किया गया आयोजन*.
बीएसए रतन कीर्ति ने झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

*परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार एक्सपोजर विजिट का किया गया आयोजन*.
बीएसए रतन कीर्ति ने झंडी दिखाकर बस को किया रवाना
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार शुक्रवार को मथुरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के 10 ब्लॉकों से 50 दिव्यांग बच्चों को फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा आदि स्थानों की विजिट कराई गई। इस विजिट में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा प्रगति मिश्र एवं स्पेशल एजुकेटर द्वारा प्रतिभाग किया गया। एक्सपोजर विजिट की बस को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मथुरा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि विजिट पर जाते समय सभी बच्चे बहुत प्रसन्न एवं उत्साहित थे। इस विजिट के दौरान प्रगति मिश्र, पंकज कुमार, धर्मेंद्र त्रिपाठी, राघवदास, विष्णु कुमार,आशा यादव,मंजू पांडे, कौशलेश एवं मोहन आदि मौजूद रहे।


