E-PaperUncategorizedटॉप न्यूज़देश

दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका अब तक 8 की मौत 12 घायल

दिल्ली –  लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद यहां अफरातफरी मच गई है. धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की खबर है. धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में कुछ और लोग भी आ गए।

दिल्ली में लाल किले के पास इको वैन में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद यहां अफरातफरी मच गई है. धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 लोगों के घायल होने की खबर है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. मृतकों के शव लोक नारायण जयप्रकाश अस्पातल (LNJP) में ले जाए गए हैं. मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. यह धमाका हाई इंटेंसिटी का था. एनआईए की टीम मौके पर भेजी जा रही हैं. धमाका इतना तेज था कि 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

फायर ब्रिगेड के पास धमाके की सूचना 6 बजकर 55 मिनट पर आई थी. दिल्ली पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुच रहे हैं जो यह पता लगाएंगे की आखिर यह ब्लास्ट किस तरह का है. ब्लास्ट की वजह से आस पास की स्ट्रीट लाइट भी टूट गईं. सूत्रों के मुताबिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के कारण कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है.

 

धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. जिस तरह के हालात अभी हो गए हैं, उससे यह भी प्रतीत होता है कि यह बड़ी साजिश भी हो सकती हैं. इस बीच नजदीक की चांदनी चौक मार्केट को बंद कर दिया गया है.लाल के आसपास के पूरे इलाके और सड़कों को बंद कर दिया गया है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!