E-PaperUncategorizedदेश

दिल्ली ब्लास्ट पर बोले कमिश्नर, रेड लाइट पर रुकी कर में हुआ था धमाका

दिल्ली – दिल्ली में Red Fort के पास हुए धमाके के बाद पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से बात की। मुआयना करने के बाद दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर की तरफ से बताया गया है कि सोमवार को जब ब्‍लास्‍ट हुआ तो उस समय असल में क्‍या हुआ था. अधिकारियों की मानें तो सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. विस्फोट की वजह से कई और वाहन भी जल गए. दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर सतीश गोलचा ने अब इस पूरी घटना के बारे में बताया है कि आखिर ब्‍लास्‍ट के समय हुआ क्‍या था।

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि शाम छह बजकर 52 मिनट पर एक गाड़ी रेडलाइट पर आकर रुकी. उसमें अचानक ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट के वक्त लोग उसमें ही थे. इस ब्लास्ट से आसपास की गाड़ियों में भी ब्लास्ट हुआ. जांच टीमें मौके पर हैं. उन्‍होंने बताया कि उसी गाड़ी में ब्‍लास्‍ट हुआ और विस्फोट के कारण आस-पास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्‍होंने आगे कहा, ‘सभी एजेंसियां जैसे कि एफएसएल, एनआईए, यहां मौजूद हैं. घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. गृह मंत्री ने भी हमें फोन किया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है.’ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ, जिसके बाद तीन-चार अन्य वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!