बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किये औचक निरीक्षण, शिक्षकों को दिए निर्देश
छात्र-छात्राओं के सामने बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हल किये गणित के सवाल

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किये औचक निरीक्षण, शिक्षकों को दिए निर्देश
छात्र-छात्राओं के सामने बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हल किये गणित के सवाल
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा रतन कीर्ति द्वारा विकासखंड मथुरा के परिषदीय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय रांची बांगर,प्राथमिक विद्यालय कोयला अलीपुर,उच्च प्राथमिक विद्यालय कोयला अलीपुर, प्राथमिक विद्यालय बाद, प्राथमिक विद्यालय तनतुरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों में छात्र संख्या न्यून पाई गई, छात्र संख्या के बढ़ाने के लिए विद्यालयों के समस्त स्टाफ को निर्देशित किया गया। शिक्षक संबंधी डायरी,इको क्लब एवं विद्यालय परिसर को साफ एवं स्वच्छ रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इतना ही नहीं निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति जी द्वारा विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया गया, देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि का नाम भी विद्यार्थियों से पूछे एवंvप्राथमिक विद्यालय तंतुरा में गणित से संबंधित सवाल स्वयं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्रों के सामने हल किये और छात्रों को समझाया। नियमित विद्यालय में पढ़ने आने के लिए छात्राओं को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रेरित भी किया।


