बीएसए रतन कीर्ति ने की बड़ी कार्यवाही,आठ शिक्षक निलंबित
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी

बीएसए रतन कीर्ति ने की बड़ी कार्यवाही,आठ शिक्षक निलंबित
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बड़ी कार्रवाई की है। बीएसए ने अमिताभ बच्चन समेत 8 शिक्षकों को निलंबित किया है। निलंबन के बाद सभी को उनके मूल विद्यालय में हाजिरी देने का आदेश दिया है।
बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि शासन ने शिक्षक, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बावजूद कई शिक्षक ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे थे। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उदासीनता बरत रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए छाता के प्राथमिक विद्यालय पाइरीन में तैनात शिक्षक अमिताभ बच्चन, बलदेव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात देवेंद्र कुमार, नौहझील में तैनात प्रियंका नागपाल, छाता के गांव बरका प्राथमिक विद्यालय की पूजा पांडेय, छाता के नगला सरदार प्राथमिक विद्यालय की रुक्मिणी अग्रवाल, छाता के उच्च प्राथमिक विद्यालय ढबाला की भारती, नंदगांव उच्च प्राथमिक विद्यालय के कृष्णा चंद्ररूल, मांट के डांगोली उच्च प्राथमिक विद्यालय के जगदीश शर्मा को निलंबित किया है।
साथ ही सभी को अपने मूल विद्यालय में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने कहा कि मतदाता सूची में लगे अन्य शिक्षकों को लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीएसए ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



