बीएसए ने किया प्रस्तावित पेयरिंग विद्यालयों का निरीक्षण, शिक्षकों से की अपील
डिजिटल अटेंडेंस एवं बिना मान्यता के संचालित होने वाले विद्यालयों पर रहा फोकस

बीएसए ने किया प्रस्तावित पेयरिंग विद्यालयों का निरीक्षण, शिक्षकों से की अपील
डिजिटल अटेंडेंस एवं बिना मान्यता के संचालित होने वाले विद्यालयों पर रहा फोकस
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने प्रस्तावित पेयरिंग विद्यालयों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय कूपगढ़ मांट में हाईवे का सर्विस रोड रास्ते के बीच में पड़ता है इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से छात्रों के लिए जोखिम भरा हुआ पाया गया। घड़ी बिहारी में एक किलोमीटर से अधिक की दूरी पाई गई। इसी प्रकार नगला हरदयाल में भी दूरी अधिक पाई गई जहां विद्यालय संचालित होना था वहां संचालित ना होकर विद्यालय दूसरी जगह संचालित पाया गया। प्राथमिक विद्यालय खेड़िया घसौरा की दूरी उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमा से अधिक पाई गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्रों की डिजिटल अटेंडेंस को लेकर कहा कि सभी अध्यापकों को डिजिटल अटेंडेंस को लेकर विभागीय दिशा निर्देशों का अक्षरस पालन करना चाहिए एवं अध्यापकों को इस कार्य में सहयोग करना चाहिए। इसकी मॉनिटरिंग सीधे सीएम डैशबोर्ड पर हो रही है। बिना मान्यता के जो विद्यालय संचालित हो रहे हैं उनको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे विद्यालयों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया गया है नोटिस का जवाब न देने पर पुनः दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा फिर भी विद्यालय संचालित किए जाते हैं तो मैं खुद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराऊंगी। बिल्डथान भारत को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मथुरा की स्थिति प्रदेश स्तर पर काफी अच्छी है, बेसिक के बच्चों एवं शिक्षकों ने इस बिंदु पर सराहनीय कार्य किया है।


