E-PaperUncategorizedदेश
2900 किलो विस्फोटक बरामद, जैश के सबसे बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 डॉक्टर सहित 7 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर – जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देश में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी का नाम डॉ. अदील अहमद राथर है, जो जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड का रहने वाला और जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर रह चुका है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हरियाणा के फरीदाबाद में छापा मारकर करीब 350 किलो विस्फोटक पदार्थ, एक AK-47 राइफल, कारतूस और डिटोनेटर बरामद किए हैं।
जांच में सामने आया है कि डॉ. अदील ने ये विस्फोटक किसी बड़े आतंकी हमले के लिए छिपाकर रखे थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसका किन संगठनों से संपर्क था और साजिश में और कौन शामिल है।
इस बरामदगी से साफ है कि आतंकी नेटवर्क देश के अंदर तक फैलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई।

