E-PaperUncategorizedयूपी
UP: राजनाथ ने चखी लखनवी चाट, चाव से खाए पानी बताशे; दिवाली समारोह में कार्यकर्ताओं से खुलकर मिले रक्षा मंत्री
राजनाथ सिंह ने सभी को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के उमंग और उत्साह को देखकर मैं भी अति उत्साहित हूं।

पानी के बताशे खाते राजनाथ सिंह। – फोटो : sachcha bharat news 24
लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार काफी हल्के मूड में नजर आए। कार्यकर्ताओं के बीच घुलमिल कर न सिर्फ लखनवी चाट, टिक्की का स्वाद चखा, बल्कि पानी के बताशे भी चाव से खाए। उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ सहजता से सेल्फी भी ली। यह मौका था गोमतीनगर स्थित सीएमएस स्कूल में दीपावली कार्यकर्ता स्नेह मिलन समागम का।



