E-Paperक्राइमयूपीलोकल न्यूज़
UP: ‘बड़े भाई की साली से रिश्ता..’, ये जिद पड़ गई भारी, युवक ने जहर खाकर दी जान; 22 नवंबर को थी शादी
शादी से पहले युवक का शव कमरे में मिला। युवक की 22 नवंबर को शादी होनी थी। इससे पहले ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के खंजापुर गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। मृतक की शादी 22 नवंबर को तय थी।



