बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बलदेव ब्लॉक में चलाया सघन निरीक्षण अभियान
मदनपुर स्थित विद्यालय में गंदगी देख नाराज हुयीं बीएसए

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बलदेव ब्लॉक में चलाया सघन निरीक्षण अभियान
मदनपुर स्थित विद्यालय में गंदगी देख नाराज हुयीं बीएसए
बलदेव(मथुरा )/देवेन्द्र शर्मा। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कार्यभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों बाद विद्यालयों में निरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। गुरुवार को बीएसए ने बलदेव ब्लॉक के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। बीएसए रतन कीर्ति सुबह 9:00 बजे प्राथमिक विद्यालय मदनपुर पहुंची जहां दो शिक्षक लेट आए एवं एक शिक्षामित्र व एक शिक्षक अनुपस्थित भी पाए गए हैं। छात्र संख्या भी काफी कम पाई गई। इतना ही नहीं विद्यालय में हर तरफ गंदगी व्याप्त पाई गई, जिसे लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। यहां के समस्त स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक वेतन अवरुद्ध करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
इसके बाद कंपोजिट विद्यालय अमीरपुर,बलदेव का निरीक्षण किया गया। यहां सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई,स्मार्ट कक्षाओं का संचालन एवं टीएलएम का प्रयोग भी किया जा रहा था। इस विद्यालय को देखकर बीएसए ने अपनी संतुष्टि जाहिर की है।
इसी क्रम में छौली स्थित परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। यहां भी व्यवस्थाएं लगभग ठीक पाई गई हैं। यहां पानी की व्यवस्थाएं सही नहीं थीं, स्टाफ का सूचना बोर्ड बाहर नहीं लगा होने पर प्रधानाध्यापक को निर्देशित कर दिया गया है।




