E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

अवैध खनन पर चला प्रशासनिक डंडा

 अवैध खनन में लगे हुए वाहनों को किया गया जप्त

अवैध खनन पर चला प्रशासनिक डंडा

अवैध खनन में लगे हुए वाहनों को किया गया जप्त

मथुरा/फरह (देवेन्द्र शर्मा)। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत अवैध मिट्टी, बालू तथा डस्ट के खनन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु उप जिलाधिकारी सदर/ जवाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन एवं जिला खनन अधिकारी अक्षय कुमार द्वारा दिनांक 17.10.2025 की रात्रि से दिनांक 18.10.2025 की प्रातः तक कार्यवाही की गई। थाना हाईवे के अन्तर्गत ग्राम बाद एवं अडूकी मे 03 जे0सी0वी0 व 02 ट्रेक्टरो को अवैध मिट्टी का खनन करते हुए पकड़ा गया। थाना फरह के अन्तर्गत ग्राम रोसू से 04 डम्फर, 02 जे०सी०वी व 01 ट्रेक्टर को अवैध मिट्टी का खनन करते हुए पकड़ा गया। थाना रिफाईनरी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बाद हाईवे से 4 डम्फरो को चैक किया गया, जिनमें अवैध रूप से बालू एंव डस्ट भरी हुई थी। अवैध मिट्टी एवं बालू खनन की रोकथाम हेतु थाना प्रभारी हाईवे, फरह, रिफाईनरी एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार के द्वारा भी छापेमारी की कार्यवाही की गई। उक्त सभी जे०सी०वी०, ट्रैक्टरो व डम्फरो को सम्बंधित थाना प्रभारियों की सुर्पदगी में दिया गया। उपरोक्त के सम्बंध में खनन विभाग एवं परिवहन विभाग ने आवश्यक कार्यवाही की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!