E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedदेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फरह ब्लॉक में किये औचक निरीक्षण

बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को दिए विशेष निर्देश

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फरह ब्लॉक में किये औचक निरीक्षण

बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को दिए विशेष निर्देश

फरह/मथुरा(देवेन्द्र शर्मा )। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति जी ने सोमवार को विद्यालयों में औचक निरीक्षण किये। किसी भी विभागीय व्यक्ति को इस बात का अंदाजा भी न था कि दीपावली अवकाश के तुरंत बाद विद्यालयों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति जी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय धोली प्याऊ,उच्च प्राथमिक विद्यालय बरारी एवं प्राथमिक विद्यालय बरारी द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय धौली प्याऊ में निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गई छात्र संख्या भी 66 के सापेक्ष मात्र 25 पाई गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति जी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध करते हुए समस्त स्टाफ को कठोर चेतावनी भी जारी की है। प्राथमिक विद्यालय बरारी द्वितीय में निरीक्षण के दौरान दो शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए एवं साफ सफाई का अभाव पाया गया। अनुपस्थित शिक्षामित्रों का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरारी में 201 छात्र संख्या की सापेक्ष मात्र 133 बच्चे उपस्थित पाए गए। यहां स्मार्ट क्लास को सुचारु रूप से संचालित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निरीक्षणों के बाद बीएसए विकासखंड मथुरा में आयोजित खंड शिक्षा अधिकारी प्रधानाध्यापक मासिक समीक्षा बैठक में पहुंची, बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति जी ने विकसित भारत बुल्ड थान,यू डाइस आदि विभागीय कार्यों को समय पर पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही विद्यार्थियों की डिजिटल उपस्थिति एवं साफ सफाई आदि के लिए भी समस्त प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया।
विद्यालयों में मंगलवार को रहेगा अवकाश
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्र जारी करते हुए समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सूचित किया है कि मंगलवार को विद्यालयों में छठ पूजा पर्व के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से सभी विद्यालयों में पालन किया जाए। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!