https://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्य
Trending

ग्रामीण महिलाएं बन रहीं लखपति दीदी – नेहा रावत*

*ग्रामीण महिलाएं बन रहीं लखपति दीदी – नेहा रावत*
सामाजिक संस्था सूर्या फाउण्डेशन आदर्श गाँव योजना द्वारा फरह ब्लॉक के आदर्श गाँव नगलावर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं लखपति दीदी बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके कौशलों और आत्मविश्वास में वृद्धि करना था। कार्यक्रम में महिलाओं को उद्यमिता, पैकेजिंग, मार्केटिंग जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।

*प्रशिक्षण के मुख्य आकर्षण*
कार्यक्रम में महिलाओं को क्लीनिंग उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उद्यमिता और वित्तीय प्रबंधन के अलावा, महिलाओं को उनकी जिम्मेदारी और अपार क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेहा रावत (BDO) ने महिलाओं को लखपति दीदी बनने हेतु प्रेरित किया, और भविष्य में मार्केटिंग में सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही साथ संस्था के प्रोजेक्ट प्रमुख प्रमोद आसरे ने संस्था का परिचय देते हुए महिलाओं को अपने व्यवसाय को शुरू करने और उसे सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं ने बताया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें अपनी आय को बढ़ाने हेतु रोजगार करने के लिए कौशल प्रशिक्षण मिला। जिससे उनकी आयवृद्धि करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में दी गई जानकारी अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगी। महिलाओं ने कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद दिया और संकल्प लिया कि वे रोजगार से जुड़कर लखपति दीदी बनेंगी।

*प्रशिक्षण का महत्व*
प्रशिक्षण में माताओं बहनों को घरेलू उत्पाद जिसमें मुख्य रूप से क्लिनिंग उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें वाशिंग पाउडर, लिक्विड डिटर्जेंट, डिशवाश, हैण्डवाश, ग्लास क्लीनर, टॉयलेट क्लीनर, नहाने का साबुन, फिनायल आदि बनाने का प्रशिकण दिया गया, प्रशिक्षण में सभी बहनों ने उक्त उत्पादों को बनाने का प्रैक्टिकल भी किया।

तीन दिवसीय महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सफल आयोजन रहा। इससे महिलाओं को अपने अधिकारों और कौशलों में वृद्धि करने में मदद मिली और वे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकेंगी। आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना महिलाओं के लिए हितकर रहेगा जिससे अधिक से अधिक महिलाएं अपने अधिकारों और कौशलों में वृद्धि कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सूर्या फाउण्डेशन आदर्श गाँव योजना के महिला स्वावलम्बन प्रमुख विकास विश्वकर्मा, जोन प्रमुख शत्रुहन कश्यप, प्रशिक्षक संजय तिवारी, आदर्श मिश्र, अभिषेक उपाध्याय, राजकुमार, भगवत स्वरूप तथा ग्राम प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!