सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही पोस्ट की आखिर क्या होती है सच्चाई?
रियल और ऑथेंटिक शिकायत पर जांच के आधार पर की जाएगी तुरंत कार्यवाही-बीएसए

सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही पोस्ट की आखिर क्या होती है सच्चाई?
रियल और ऑथेंटिक शिकायत पर जांच के आधार पर की जाएगी तुरंत कार्यवाही-बीएसए
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। वर्तमान में सोशल मीडिया पर कुछ व्यक्तियों द्वारा एक पोस्ट डाला गया है जो वायरल किया जा रहा है। वायरल पोस्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक बलवीर सिंह पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं। आखिरकार उन आरोपों के पीछे कितना सच है?
जुड़े रहिए हमारे साथ,विस्तार से चर्चा करते हैं
उक्त मामले में को लेकर हमने प्रधानाध्यापक बलवीर सिंह से संपर्क किया तो बलवीर सिंह ने बताया कि मैं जहाँ भी विद्यालय समय में अपनी उपस्थिति देता हूँ। विभागीय उच्च अधिकारियों के लिखित आदेश के अनुसार ही देता हूं। अन्यथा मैं जहां भी जाता हूं वहां विद्यालय समय के बाद ही जाता हूं। मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर जो भी वायरल किया जा रहा है, उससे मेरे प्रति उन लोगों की नकारात्मक मानसिकता साफ दिखाई दे रही है। मैं अपने दायित्वों का पालन बखूबी ईमानदारी के साथ कर रहा हूं।
उक्त मामले को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया तो बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने बताया कि जो भी पोस्ट वायरल की जा रहीं हैं,मुझे उन पोस्टों के विषय में कोई जानकारी नहीं है। अगर किसी भी अध्यापक की शिकायत विभाग में लिखित और सही रूप में की जाती है तो उस पर मैं तुरंत संज्ञान लेती हूं,चाहे वह टीचर बलवीर सिंह हों या कोई अन्य। आगे बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने स्पष्ट करते हुए कहा कि गहनता से जांच तभी संभव हो पाती है जब शिकायत लिखित रूप में की जाए और सबूत के साथ की जाए। संज्ञान में आया है कि कुछ अध्यापक/अध्यापिकाओं के द्वारा अपने ही विभाग की छवि को धूमिल करने के प्रयास किये जा रहे हैं। जो कि सरकारी शिक्षक सेवा आचरण नियमावली के विपरीत है- रतन कीर्ति (बेसिक शिक्षा अधिकारी, मथुरा)।



