Uncategorized
बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी को किया सम्मानित
आगरा- पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बेहतर कानून व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी ट्रांस यमुना भानु प्रताप सिंह को सम्मानित किया। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने कई घटनाओं का जल्द खुलासा कर थाना क्षेत्र में अपराध की दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से आगरा पुलिस की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। पुलिस आयुक्त ने उनकी सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।