E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

गंभीर बीमार शिक्षिका का हाल जानने बीएसए पहुंची हॉस्पिटल*

बीएसए ने फिर पेश की मानवता की मिसाल

*मानवता की मिसाल : गंभीर बीमार शिक्षिका का हाल जानने बीएसए पहुंची हॉस्पिटल*

 

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। मथुरा के अमर हॉस्पिटल की निस्तब्धता में उस समय एक मानवीय क्षण आकार ले रहा था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति आईसीयु बार्ड में भर्ती शिक्षिका मधु बाला का हाल जानने स्वयं पहुँचीं। यह उपस्थिति उनकी औपचारिकता नहीं वल्कि आत्मीयता थी, जैसे व्यवस्था ने संवेदना का हाथ थाम लिया हो।

उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और परिजनों को भरोसा दिया कि यह संघर्ष अब अकेला नहीं है। उनका स्वर आश्वस्त करता था कि पूरा शिक्षा विभाग इस कठिन घड़ी में साथ खड़ा है।

 

बीएसए ने कहा “शिक्षक हमारे विभाग की रीढ़ हैं। मधु बाला जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं और विभागीय सहयोग प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाएगा।”

यह क्षण केवल एक भेंट नहीं बल्कि उस विश्वास का प्रकाश था कि जब पद की संवेदना से जुड़ता है, तब मानवता अपनी सबसे सुंदर छवि में दिखाई देती है। विभिन्न शिक्षकों ने बताया कि ऐसी जिला में शिक्षक शिक्षा अधिकारी पर संपूर्ण शिक्षक समाज को गर्व है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!