छप्पन भोग एवं फूलबंगला के दर्शन कर श्रृद्धालु हुये मंत्रमुग्ध
फरह के थाने वाले शिव मन्दिर मे महाशिवरात्रि पर हुआ 32वां वार्षिक आयोजन

छप्पन भोग एवं फूलबंगला के दर्शन कर श्रृद्धालु हुये मंत्रमुग्ध
फरह के थाने वाले शिव मन्दिर मे महाशिवरात्रि पर हुआ 32वां वार्षिक आयोजन
फरह/देवेन्द्र शर्मा। कस्बे के शिव मन्दिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड उमड पडी। बम बम भोले और ओम नमः शिवाय के जयकारे गूंजने लगे। फरह के थाने वाले शिव मन्दिर में शिवभक्तो द्वारा कॉवर और नवविवाहित महिलाओं द्वारा जेअर चढाने का सिलसिला कई घंटो तक अनवरत चलता रहा। पूर्व की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर थाने वाले शिव मन्दिर में छप्पन भोग एवं फूलबंगला का भव्य आयोजन किया गया। मन्दिर में इस बार कार्यक्रम की 32 वीं बरसी मनायी गयी। इस बार भी भोले बाबा सेवा समिति के सदस्यों ने विशेष रुप से पंचतत्व एवं कई प्रकार के इत्रों से अभिषेक करके शिवलिंग का रत्नजडित आभूषणों से श्रृंगार किया। मनमोहन छटा देखकर श्रृद्धालू भावविभोर हो गये। पूरे मन्दिर को चंपा, चमेली, गेंदा, गुलाब, एवं फूल मालाओं से सजाया गया। उसके बाद छप्पन प्रकार के व्यंजन भोले बाबा का अर्पित किये गये।
देर रात तक भक्तों की भारी भीड उमडती रही। सायंकालीन भजन संध्या कार्यक्रम के अर्न्तगत महारास ने दर्शकों का मनमोह लिया। राधाकृष्ण और शिव पार्वती की विभिन्न झांकियों, फूल होली, मयूर नृत्य, रासलीला, चरकुला नृत्य आदि प्रस्तुतियों के कारण दर्शक अपनी जगहों से चिपके रहे। सभी कार्यक्रम भोले बाबा सेवा समिति के सौजन्य से आयोजित किये गये।



