बजट में शिक्षा व मध्यम वर्ग को राहत स्वागतयोग्य बजट
ब्राह्मण समाज के बौद्धिक वर्ग की अनदेखी चिंताजनक - पंडित विष्णु शर्मा

बजट में शिक्षा व मध्यम वर्ग को राहत स्वागतयोग्य बजट
ब्राह्मण समाज के बौद्धिक वर्ग की अनदेखी चिंताजनक – पंडित विष्णु शर्मा
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। केंद्र सरकार द्वारा रविवार दोपहर प्रस्तुत किए गए आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा ने कहा कि यह बजट देश की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और मध्यम वर्ग को राहत देने के प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे।
पं. विष्णु शर्मा ने बताया कि बजट में युवाओं के कौशल विकास, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और विभिन्न विकास कार्यों पर विशेष फोकस किया गया है। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ये योजनाएँ भविष्य में युवाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएँगी।
हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट में ब्राह्मण समाज के बौद्धिक, शिक्षित, शोध एवं परंपरागत ज्ञान से जुड़े वर्ग के लिए कोई ठोस और विशेष योजना देखने को नहीं मिलती। उन्होंने सरकार से अपेक्षा जताई कि ज्ञान, शिक्षा, संस्कृत, वेद, शोध और पारंपरिक शिक्षा से जुड़े विद्वानों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएँ।
पं. विष्णु शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव अपनी बौद्धिक क्षमता, संस्कार और ज्ञान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में सरकार को भविष्य की नीतियों में इस वर्ग की भूमिका को ध्यान में रखते हुए योजनाएँ बनानी चाहिए, ताकि देश की वैचारिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक नींव और अधिक सुदृढ़ हो सके। बजट में सभी ध्यान रखा गया है।


