बीएसए रतन कीर्ति ने शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के सामने प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को दिया बहाली पत्र*
शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि हम कार्य कुशल बीएसए के साथ हैं

*बीएसए रतन कीर्ति ने शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के सामने प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को दिया बहाली पत्र*
शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि हम कार्य कुशल बीएसए के साथ हैं
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद के निलंबन के बाद से ही खबरों का बाजार गर्म हो गया था। सोशल मीडिया पर कई वीडियो क्लिप अलग-अलग वायरल भी हुए। लेकिन वीडियो के पीछे क्या सच था इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने अध्यापक जान मोहम्मद को कार्यालय बुलाकर शिक्षक संगठनों के पदाधिकारीयों के सामने सम्मानजनक बहाली पत्र दिया। वायरल क्लिप और प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद के मामले को लेकर बीएसए रतन कीर्ति ने क्या कहा कि कुछ वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर आधे अधूरे वायरल किये जा रहे हैं। मेरी स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जान मोहम्मद प्रकरण में निष्पक्ष जाँच कराई गयी, जाँच में दोष सिद्ध नहीं हुए। शिक्षक को सम्मान जनक बहाल कर दिया गया।
“प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुझे निलंवित किया गया था। निष्पक्ष जाँच में शिकायत झूंठी पायी गयी। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मती रतन कीर्ति ने मेरे प्रकरण में कार्य कुशलता दिखाते हुए मुझे सम्मान जनक बहाल कर दिया। मैं कार्य कुशल बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति मैडम का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने मेरे साथ न्याय किया हैं।आगे उन्होंने कहा कि मेरे इस प्रकरण से सम्बंधित जो भी चर्चाएं चल रहीं हैं, मैं उन्हें विराम दिए जाने की सभी से अपील करता हूँ”।
बेसिक शिक्षा अधिकारी की कार्य कुशलता एवं उक्त प्रकरण को लेकर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री बलवीर सिंह ने सभी शिक्षकों की ओर से बीएसए रतन कीर्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जान मोहम्मद प्रकरण में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सूझ बूझ से काम लिया गया। उक्त मामले का यथा शीघ्र समाधान किया गया। हम सभी ऐसे कुशल अधिकारी के साथ हैं।




