E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बीएसए कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह रहे उपस्थित

बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने किया शिक्षा मंत्री का स्वागत

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बीएसए कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह रहे उपस्थित

बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने किया शिक्षा मंत्री का स्वागत

मथुरा /देवेन्द्र शर्मा। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बी.एस.ए. कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मथुरा जनपद प्रभारी संदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने उनका स्वागत किया।

मंत्री संदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दशकों तक उपेक्षित रहने के बाद अब उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को नई पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी प्रदेश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है, लेकिन 2018 से पहले किसी भी सरकार ने इसे मनाने की गंभीर पहल नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जबकि पहले यह दिन केवल फाइलों तक सीमित था।

संदीप सिंह ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक उत्तर प्रदेश की अस्मिता और गौरव की अनदेखी की गई। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश को उसकी खोई हुई पहचान वापस दिलाने का कार्य किया है। आज उत्तर प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों के कारण देश-दुनिया में नई पहचान बना रहा है। मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘बीमारू राज्य’ की छवि से बाहर निकल चुका है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, कानून-व्यवस्था में सख्ती, बुनियादी ढांचे के तेजी से विकास और निवेश के नए अवसरों को प्रदेश की बदलती तस्वीर का श्रेय दिया।

संदीप सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!