E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedखेलदुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

सूर्या फाउंडेशन द्वारा पिपरौठ मे ग्राम गौरव खेल महोत्सव का भव्य आयोजन* 

प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर लिया भाग

*सूर्या फाउंडेशन द्वारा पिपरौठ मे ग्राम गौरव खेल महोत्सव का भव्य आयोजन*

फरह /देवेन्द्र शर्मा। सूर्या फाउंडेशन की आदर्श गाँव योजना के अंतर्गत देशभर में आयोजित हो रहे ग्राम गौरव खेल महोत्सव की श्रृंखला में ब्रज क्षेत्र दीनदयाल धाम के पिपरौठ गाँव में भी खेलकूद प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी नेहा रावत, ग्राम प्रधान राकेश सिंह चौहान, सचिव जोगेंद्र सिंह, रोजगार सेवक जितेंद्र सिंह, सतीश चौहान, मुकेश चंद, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह (जीतू), प्रमोद जादौन, विनोद जादौन, पोहप सिंह (नेता जी), रमेश नेता जी, पंचायत सहायक गजेंद्र सिंह तथा क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

अतिथियों ने खिलाड़ियों और टीमों के साथ हाथ मिलाकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। महोत्सव के अंतर्गत वॉलीबॉल, दौड़, सूर्य नमस्कार, खो-खो, रस्सा कसी और कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। विशेष रूप से कबड्डी प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लेकर खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला बुधवार, 21 जनवरी 2026 को खेला जाएगा, जिसका ग्रामीणजन उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। प्रतियोगिताओं में विजेता टीम को ₹5100/- तथा उपविजेता टीम को ₹2100/- की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खेलों का संचालन निष्पक्ष एवं अनुशासित ढंग से कराने में राहुल सिकरवार, भूपेंद्र चौधरी, अंकित कुमार और अशोक कुमार ने रेफरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं सहयोगी टीम में भगवत स्वरूप, राजकुमार झा, योगेंद्र चौहान, सौम्य कुमार, हितेश सिंह, राजन सिंह, गौरव सिंह (भोला), नितिन चौहान, उदयवीर, दृगवीर, अजय, महेश, हरेंद्र कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान हजारों दर्शकों ने खेलों का भरपूर आनंद लिया। कुल मिलाकर, यह आयोजन न केवल ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच सिद्ध हो रहा है, बल्कि गाँव में सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार कर रहा है। सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित यह पहल ग्रामीण भारत में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक प्रशंसनीय कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!