Uncategorizedक्राइमदिल्ली NCRयूपी

आत्महत्या या साजिश अनसुलझा मौत का रहस्य

गाजियाबाद के OYO होटल में चादर के फंदे से लटकता मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर रजत प्रताप सिंह भाटी

 

गाजियाबाद –  घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम के शक्ति खंड-3 में बने एक OYO होटल की है. यहां कमरा नंबर-203 का दरवाजा जब खुला तो सामने का नजारा देखकर सबके पैरों तले जमीन खिसक गई. एक 27 साल का युवक चादर के फंदे से लटका हुआ था. बिस्तर पर लैपटॉप था, मोबाइल था, शराब की बोतल भी पड़ी थी… सब कुछ किसी अनकही कहानी की ओर इशारा कर रहा था.मृतक का नाम था रजत प्रताप सिंह भाटी. मेरठ के रक्षा पुरम का रहने वाला, नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और करीब 1.25 लाख रुपये महीने की सैलरी पाता था. सवाल उठ रहा है कि क्या उसने खुद ये कदम उठाया या किसी ने उसे ऐसा करने पर मजबूर किया? पुलिस की जांच में सामने आया कि रजत 2 नवंबर से इसी कमरे में ठहरा हुआ था. कमरे से उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन और शराब की बोतल मिली है.

सवाल यह उठ रहा है कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जो अच्छे करियर, बेहतर सैलरी और आरामदायक जिंदगी जी रहा था, उसने अचानक खुद को इस तरह क्यों खत्म कर लिया? जैसे ही खबर मेरठ के रक्षा पहुंची, रजत के घर में मातम छा गया. उसकी मां पिता बिलख पड़े. पिता संजीव भाटी का कहना था कि रजत इतना कमजोर नहीं था कि फांसी लगा ले. जरूर किसी ने उसे मजबूर किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!